हैदराबाद, अप्रैल 10 -- तेलंगाना हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी राहत मिली है। उन्हें असम में दर्ज मामले में गिरफ्तारी से एक सप्ताह के लिए राहत मिल गई है। तेलंगाना हाई कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें एक सप्ताह की अग्रिम जमानत दे दी। पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं। इसके अलावा उनकी दुबई में भी संपत्ति है और अमेरिका में शेल कंपनियां भी वह चलाती हैं। इन आरोपों को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इस मामले में फ्रॉड और मानहानि के आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया था। असम पुलिस ने पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर इस मामले में रेड भी मारी थी। निजी हमलों को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा खुद भड़क गए थे और उन्होंने कहा था कि मैं पवन खेड़ा को पवन पेड़ा बना दूंग...