नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित अन्य एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास के बाहर मजबूत मानव श्रृंखला बनाकर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। एनएसयूआई ने बयान जारी कर कहा कि छात्रों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी कि यदि वे सच्चाई की आवाज दबाना चाहते हैं, तो पहले इस छात्र एकता की जंजीर को तोड़कर दिखाएं।एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि हिमंत बिस्वा सरमा सच्चाई का गला घोंटने के लिए पुलिस तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं। राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करना उनकी कायरता को दर्शाता है। संगठन ने कहा कि एक कायर व्यक्ति ही अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए पुलिस के पीछे छिपकर सच पर वार करता है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.