पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई स्थगित
नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी के खिलाफ आरोपों को लेकर दर्ज मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर तेलंगाना हाईकोर्ट ने सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित कर दी। खेड़ा की ओर से कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कोर्ट में वर्चुअल तरीके से दलील दी। उन्होंने असम सरकार द्वारा दर्ज कराए गए मामले में राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया। असम के महाधिवक्ता देवजीत सैकिया ने खेड़ा की याचिका का विरोध करते हुए दलील दी कि कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं है। याचिका तेलंगाना हाईकोर्ट में विचारणीय नहीं है। खेड़ा के वकील पोन्नम अशोक गौड़ ने कहा कि शुक्रवार को आदेश सुनाया जा सकता है।मालूम हो कि खेड़ा ने पांच अप्रैल को आरोप लगाया कि सरमा की पत्नी, रिंकी भुइयां के पास कई पासपोर्ट और विदेश में संपत्ति है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.