रामगढ़, सितम्बर 1 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले के बुजुर्ग जमीरा निवासी पवन कुमार यादव को अखिल भारतीय किसान महासभा, झारखंड प्रदेश का प्रवक्ता बनाया गया है। इसकी औपचारिक घोषणा 30 अगस्त को हजारीबाग में आयोजित किसान महासभा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में की गई। बैठक में किसान महासभा के प्रदेश सचिव सह पूर्व विधायक राजकुमार यादव एवं राज्य सचिव बीएन सिंह ने पवन कुमार यादव के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने की घोषणा की। नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि पवन कुमार यादव किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। साथ ही संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने पवन कुमार यादव को बधाई दे...