पवन कुमार को मिला जल प्रहरी सम्मान
आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- आजमगढ़। जल एवं नदी संरक्षण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिली है। नई दिल्ली स्थित विश्व युवक केंद्र में 23 अक्तूबर को आयोजित सातवें जल प्रहरी सम्मान समारोह-2026 में आजमगढ़ के डॉ. पवन कुमार को सम्मानित किया गया। आजमगढ़ के लिए यह पहला जल प्रहरी सम्मान है। यह सम्मान जलवायु अनुकूलन न्यास द्वारा दिया गया है, जो कि नीति आयोग भारत सरकार द्वारा समर्थित है। इस समारोह में देशभर के लगभग 31 जल संरक्षकों को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश से छह लोगों का चयन हुआ, जिनमें डॉ. पवन कुमार भी शामिल हैं। इन्हें जल संरक्षण, नदियों एवं तालाबों की रक्षा और जनभागीदारी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- जल प्रहरी सम्मान से नवाजे गए अजय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.