पवन कुमार को थानेदार बनाने का विरोध, एसएसपी से जांच की मांग
जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- आदिवासी महिला सिपाही से जुड़े अत्याचार और शोषण में आरोपी रहे पवन कुमार को दोबारा थाना प्रभारी बनाने का विरोध शुरू हो गया है। झारखंड आदिवासी युवा संगठन और पूर्वी सिंहभूम छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने पवन कुमार को श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी के पद से हटाने, निलंबित करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। संगठनों के अनुसार, 18 अक्तूबर 2025 को धालभूमगढ़ थाना में पदस्थापित आदिवासी महिला सिपाही से संबंधित गंभीर आरोप सामने आए थे। मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी पवन कुमार के खिलाफ आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई थी। प्रतिनिधिमंडल ने सवाल उठाया कि जांच पूरी होने से पहले 18 सितंबर 2026 को उन्हें दोबारा श्यामसुंदरपुर थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.