रुडकी, अप्रैल 16 -- रुड़की, संवाददाता। राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान स्टाफ एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2026-2028 के लिए संस्थान के सोसायटी कक्ष में आमसभा के दौरान सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया उपाध्यक्ष श्याम कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का चयन आपसी सहमति से किया गया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर पवन कुमार, उपाध्यक्ष के रूप में नीलम बोहरा, महासचिव नरेश कुमार जोलान और कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार को चुना गया। सचिव पद पर अरुण कुमार एवं चारू पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.