दरभंगा, मार्च 25 -- केवटी,। स्थानीय थाना क्षेत्र के पैगंम्बरपुर गांव से लपता हुए राम चन्द्र साह का पुत्र पवन कुमार साह -30 की मौत की खबर जंगल की आग तरह फैल गई। गांव में शव पहुंचते हीं कोहराम मच गया। माता- पिता तथा परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल बना है। बताया गया है कि वह एक सप्ताह पूर्व किसी से बिना कुछ कहे बीते गुरुवार की रात करीब दो बजे घर का चहारदिवारी फांदकर निकला था। इस दौरान माता लुखिया देवी और परिजनों ने उसकी खोजबीन शरू की।माता और पवन की बहन का आरोप है कि सोमवार को वहां के कुछ बदमाशों ने अनावश्यक रूप से उसकी लाठी डंडे से पानी में गोतकर पिटाई कर उसे अधमरा कर रात में ले जाकर मधुबनी जिले के सकरी थाना के नरपति नगर के समीप पुल के पास सड़क किनारे फेंक दिया। जहां से उसका शव सकरी थाना क्षेत्र में वीते मंगलवार को पाया गया। सकरी पुलिस ने शव को...