समस्तीपुर, जुलाई 8 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर जंक्शन पर पवन एक्सप्रेस की जांच के दौरान टिकट टेंपरिंग का मामला सामने आया। टिकट जांच के दौरान टीटीई को चार यात्रियों के टिकट में छेड़छाड़ की आशंका हुई। सत्यापन के बाद सभी यात्रियों को आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर के सिपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि वे मधुबनी से मुंबई जा रहे थे। पकड़े गए चार यात्रियों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक यात्री की पहचान मधुबनी निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने लगभग 9,300 रुपये का तत्काल टिकट 22,000 रुपये में खरीदा था। जांच के दौरान टिकट पर कुछ विवरणों में टेंपरिंग के संकेत मिले, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- टिकट रिजर्वेशन क्लर्क के मंडल आफिस में बयान दर्ज, निलंबन पत्र कराया रिसीव इस मामले मे...