पवन एक्सप्रेस के पार्सल वैन से मुंबई भेजी गई शाही लीची
मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर की शाही लीची अब ट्रेन से सीधे मुंबई के बाजारों तक पहुंचेगी। इसके लिए समस्तीपुर मंडल ने जयनगर-एलटीटी 11062 पवन एक्सप्रेस में 24 टन क्षमता का पार्सल वैन जोड़ दिया है। हालांकि, पहले दिन मंगलवार को 24 टन क्षमता की पार्सल वैन से महज 10 टन लीची भेजी गई। डेढ़ दर्जन से ज्यादा लीची किसानों और व्यापारियों ने लीची की बुकिंग कराई थी। लीची की यह खेप 21 मई की सुबह मुंबई के कुर्ला फल मंडी में उपलब्ध होगी।इसके अलावा मंगलवार को विभिन्न ट्रेनों के लीज से दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद के लिए लीची भेजी गई। मालूम हो कि, बीते तीन मई से लीची की खेप दूसरे राज्यों को भेजी जा रही है। अब तक लीज से 14 क्विंटल के अधिक लीची भेजी जा चुकी है। कांटी, मुशहरी, बोचहां, मीनापुर के लीची किसान व व्यापारी लीची की खेप भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.