मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चालक सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों की भीड़ ने बुधवार की शाम पवन एक्सप्रेस की एसी से लेकर स्लीपर बोगी तक कब्जा कर लिया। इससे सफर करने वाले वैध यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। जयनगर से मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म दो पर पहुंचते ही हंगामा होने लगा। ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी में कई परीक्षार्थी उल्टी दिशा पटरी की ओर से बोगी में घुसने लगे। भीड़ के कारण कई बोगी के शौचालय में भी लोग बैठने को विवश हुए। इस दौरान सामने से ट्रेन खुल गई पर कई लोग नहीं चढ़ सके। प्लेटफॉर्म पर रहे जाने वाले साहेबगंज निवासी नवीन कुमार व उनके परिजनों ने कहा कि भीड़ के बावजूद रेल पुलिस या आरपीएफ नजर नहीं आ रही है। आरा इंटरसिटी व अन्य ट्रेनों में भी भीड़ परीक्षा खत्म होने पर दोपहर के बाद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.