भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। कलयुग के एक मात्र सबसे दयालु एवं शक्तिशाली देवता हनुमान जी का जन्मोत्सव आज यानि दो अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दौरान कालीन नगरी में अनेक स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां बुधवार को पूरे दिन होती रहीं। कई स्थानों पर सुंदरकांड एवं श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा। गोपीगंज नगर के बरगदा हनुमान मंदिर पर हनुमान प्राकट्योत्सव पर दो अप्रैल गुरुवार को सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद प्रसाद वितरण का आयोजन। पुजारी पंडित अज्जू महाराज ने बताया कि सुगंधित पुष्पों से भव्य शृंगार किया जाएगा। इसी तरह नगर एवं ग्रामीण अंचलों में कार्यक्रम किया जाएगा। भदोही शहर के हनुमान बाग मंदिर में पूजन पाठ के साथ ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में बुधवार को धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.