पटना, जुलाई 1 -- Bihar MLC Oath: बिहार के लिए आज का दिन खास है। आज बिहार के नए विधान पार्षद शपथ लेंगे। पटना स्थित विधान परिषद उप भवन सभागार में शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस शपथ समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जाने की भी उम्मीद है। बिहार विधान परिषद के उप चुनाव एवं द्विवार्षिक चुनाव, 2026 में विस निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शाम में आयोजित होगा। जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम का आयोजन विप उप भवन सभागार में शाम चार बजे होगा। मौके पर विप के सभापति अवधेश नारायण सिंह उन्हें शपथ दिलाएंगे। बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में निर्वाचित दस में आठ नए चेहरे हैं। नए चेहरों में निशांत, अनिल ठाकुर, शिवरानी प्रजापति, ललन कुमार, अशरफ अंसारी, शीला पंडित एवं पवन सिंह शामिल हैं, जबकि भाजपा के संजय मयूख और राजद क...