पल्स पोलियो महाअभियान कल से, जागरूकता रैली निकाली
हरदोई, जून 27 -- हरदोई, संवाददाता। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 28 जून से 6 जुलाई तक चलेगा। इसकी सफलता के लिए शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय ने गांधी भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने के लिए जागरूक किया गया। आशा, आशा संगिनी, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने दो बूंद जिंदगी की सहित विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। रैली का संचालन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने किया। डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि अभियान के पहले दिन 28 जून को बूथ दिवस मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- पल्स पोलिया अभियान की निकली जागरूकता रैली इसके लिए पूरे जनपद में 1,792 पोलियो बूथ स्थापित किए गए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.