इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- सैफई। झिंगूपुर में मिले पल्स पोलियो वैक्सीन बॉक्स के मामले की जांच पूरी हो गई है। सीएचसी सैफई प्रशासन ने मामले में गठित तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार यादव ने बताया कि जांच समिति में डॉ. सौरव यादव, फार्मासिस्ट अनूप कुमार और ब्लॉक प्रोग्राम अधिकारी उपेंद्र उपाध्याय थे। जांच में पता चला कि झिंगूपुर में वैक्सीनेशन सत्र के लिए पहुंचे बॉक्स गांव में बने स्कूल के पास एक मकान के सामने रखे गए थे, जहां से एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को इन्हें लेकर वैक्सीनेशन करना था। इसी दौरान कुछ अराजक तत्व बॉक्स उठाकर ले गए, उनका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया था।बॉक्स में वर्ष 2027 तक एक्सपायरी वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.