पल्स पोलियो जागरूकता रथ को एमओआईसी ने दिखाई हरी झंडी
पाकुड़, जून 26 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में शुक्रवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान जून 2026 के सफल संचालन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार रथ को चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी डॉ. भरत भूषण भगत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक अपने 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अभियान के दौरान पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। प्रचार-प्रसार रथ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में भ्रमण कर लोगों को अभियान की तिथि, महत्व तथा बच्चों को बूथ तक लाने के लिए जागरूक करेगा। यह भी पढ़ें- 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पलामू के 3.97 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी रोधक दवा स्वास्थ्य वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.