पल्स पोलियो अभियान शुरू, बूथों पर बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
गिरडीह, जून 29 -- गावां। प्रखंड में रविवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर बनाए गए पोलियो बूथों पर जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां में अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक पांच वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलानी चाहिए। यह भी पढ़ें- नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की खुराक उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अभियान के दौरान अपने बच्चों को नजदीकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.