गुड़गांव, जून 30 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का मंगलवार को सफल समापन हो गया। जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने लगभग शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया। अभियान के अंत तक 3,95,094 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई गई, जो निर्धारित 3,95,808 बच्चों के लक्ष्य का 99.84 प्रतिशत है। लक्ष्य से केवल 714 बच्चे ही दूर रहे, जिन्हें चिन्हित कर नियमित प्रतिरक्षण और विशेष प्रयासों के माध्यम से कवर किया जाएगा। अभियान की शुरुआत 28 जून को सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर सिंह ने नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 और यूपीएचसी फिरोज गांधी कॉलोनी में बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर की थी। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन तक 84.48 प्रतिशत लक्ष्य पूरा पहले दिन बूथों पर बच्च...