पल्स पोलियो अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर नर्सिंग छात्रों को सम्मान
हरिद्वार, जुलाई 24 -- पल्स पोलियो अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अरिहंत कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए राष्ट्रीय अभियानों में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की। एक जरा सी कोशिश संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि देश की युवा शक्ति हर परिस्थिति में राष्ट्र निर्माण के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का परिचायक है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.