चतरा, जून 10 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। 28 जून शुरू तीनदिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण को सफल बनाने को लेकर बीडीओ सोमनाथ बांकीरा अध्यक्षता में बुधवार को कार्यालय कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी सुमित कुमार जयसवाल, बीपीएम मारूफ खान, डब्ल्यू एचओ आशीष कुमार, एएनएम सह कोल्ड चेन प्रभारी सुनैना कुमारी, बीटीटी संतोष कुमार, दुशासन शर्मा समेत पल्स पोलियो अभियान से जुड़े टीका कर्मी उपस्थित थे। इस मौके पर बीडीओ सोमनाथ बांकीरा ने कहा कि गांव का एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहे। समाज के सभी वर्ग के लोग आगे आकर पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाएं। यह भी पढ़ें- 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, तैयारी तेज चिकित्सा प्रभारी सुमित कुमार जयसवाल ने कहा कि इस बात पर पूरा ध्यान देना है टीकाकरण के प्र...