सीतामढ़ी, जून 27 -- सीतामढ़ी। अनुमंडल अस्पताल बेलसंड में शनिवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर पोलियो कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उपाधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कोई भी शून्य से पांच वर्ष तक का बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी कर्मी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने निर्धारित क्षेत्रों में कार्य करें। प्रशिक्षण के दौरान पोलियो की दवा पिलाने की प्रक्रिया, बूथ संचालन, घर-घर भ्रमण तथा छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोलियो की खुराक पिलाने की जानकारी दी गई।नोडल यह भी पढ़ें- पोलियो की खुराक पिलाने की प्रक्रिया की दी जानकारी अधिकारी डॉ. सुजीत प्रसाद राय ने अभियान की रणनीति और माइक्रोप्लान की विस्तार से जानकारी दी। बी...