पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य समिति की बैठक
धनबाद, जून 23 -- भाटडीह के तेतुलिया बस्ती में सोमवार को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक आंगनबाड़ी सेविका शीला देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं व जनजागरूकता कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण संबंधी जानकारियां देकर जागरूक किया गया। बैठक में उपस्थित सहिया हलीमा एजाज ने 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की जानकारी दी। इसके अलावा बैठक में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) कार्ड बनाने, इसके लाभों तथा सरकारी संस्थानों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। बैठक में सहिया मुन्नी देवी, सुमन देवी, गुड़िया देवी, गुलब्शा खातून, रीता देवी, आशा कुमारी, सकीना परवीन, दिव्या देवी, संजिदा बीबी, उर्मिला देवी, जन्नत आरा आदि थीं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.