फतेहपुर, जून 24 -- फतेहपुर, संवाददाता। आगामी 28 जून को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है। अभियान के तहत 28 जून को जिले के सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 जून से डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जाएगा, जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य कर्मचारियों की टीमें गठित कर दी हैं। यह भी पढ़ें- जिले में 3.05 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक प्रत्येक टीम को अपने निर्धारित क्षेत्र में शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुंचने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान ...