गढ़वा, जून 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने की, जबकि नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक गिरिजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उस दौरान 28 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, आभा कार्ड, लिंगानुपात सुधार, रक्तदान शिविर और ई-केवाईसी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- पोलियो महाअभियान: सुदूर इलाकों पर रखी...