पल्स पोलियो अभियान को लेकर बनाए गए 123 बूथ
दुमका, जून 19 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र में कुल 123 पोलियो बूथ एवं दो चलंत बुथ बनाया गया। जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिधर मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान सभी चिन्हित बूथों पर स्वास्थ्यकर्मियों आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वास्थ्य सहिया की प्रतिनियुक्ति की गई है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के सभी बच्चों तक पहुंचकर उन्हें पोलियो से सुरक्षा प्रदान करना है। इसके लिए 28 जून को बुथ पर एवं 29 व 30 जून को घर-घर जाकर भी छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान को प्रशिक्षित किए कर्मी जामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.