बांका, जून 28 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान स्वास्थ्य प्रबन्धक अल्पना के अलावे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बाल भारती प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्रा शामिल थे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने दो बूंद पोलियो की खुराक की महत्ता को स्लोगन के माध्यम बताया, और लोगों को जागरूक किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि 28 जून रविवार से पैक्स पोलियो अभियान शुरू हो रही है। यह अभियान 2 जुलाई तक लगातार डोर टू डोर जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान को लेकर निकाली प्रभात फेरी इस बार 0 से पांच वर्ष तक के करीब 40 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलान...