बेगुसराय, जून 24 -- नावकोठी। 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीसीएम ऊषा कुमारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर ने अभियान की तैयारी की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने तथा कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे, इस पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में लक्ष्मी कुमारी, संगीता कुमारी, कंचन कुमारी, रुक्मणी कुमारी आदि उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- जिले में 3.05 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...