पल्स पोलियो अभियान के तहत निकाली रैली
अमरोहा, जून 27 -- पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को बच्चों को पिलाई जाने वाली वैक्सीन के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को सीएमओ कार्यालय से रैली निकाली गई। सीएमओ डॉ. रमा कांत सागर ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। टीपी नगर तिराहे से गांधी मूर्ति चैराहा होते हुए शहर सीएचसी पहुंचकर रैली समाप्त हुई। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगो को पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुखदेव सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ.जसकरन गंगवार, मोहम्मद आलम, नागेंद्र कुमार, विनय गुप्ता, शालिनी बिष्ट आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान के तहत निकाली रैली यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली यह भी पढ़ें- पल्स पोलिया अभियान की निकली जागरूकता रैली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.