पूर्णिया, जून 17 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आगामी पल्स पोलियो अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान पूर्व समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों, लक्ष्य और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 28 जून से शुरू होगा। अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के 42 हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 117 टीमों का गठन किया गया है, जबकि निगरानी एवं पर्यवेक्षण के लिए 35 सुपरवाइजरों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बैठक में एएनएम, जीएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- 457 टीमें 336266 बच्चों को पिलाएंगी पोलियो खुराक अभियान को सफल बनाने...