रामपुर, जून 28 -- रविवार को पल्स पोलियो विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और उन्हें खिलौने भेंट किए। उन्होंने कहा कि भारत की नई पीढ़ी स्वस्थ हो, यह सरकार का सपना है। अभियान की शुरुआत सुबह नगर के मोहल्ला सिंह कॉलोनी में सीएचसी रोड स्थित वार्ड नंबर 8 से हुई। नगर पालिका के रैन बसेरे में बनाए गए पल्स पोलियो बूथ का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर आए बच्चों को पोलियो दवा की खुराक पिलाई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जब तक पड़ोसी राष्ट्रों में पोलियो का जीवित वायरस मौजूद है, तब तक हमें सजगता बरतनी होगी। यह भी पढ़ें- किशनगंज: हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की दो बूंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 3.22 लाख से अधिक बच्चों को उन्होंने जनमानस से अपील की कि वे अपने परिवार के 5 ...