पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण
साहिबगंज, जून 5 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। आगामी पल्स पोलियो अभियान 2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सीएचसी सभागार में पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरिता टुडू ने की। प्रशिक्षण के दौरान अभियान के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि सीएचसी बरहरवा क्षेत्र के सभी गांवों में 28 से 30 जून 2026 तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी। प्रशिक्षकों ने बताया कि 28 जून को निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा दी जाएगी। यह भी पढ़ें- माईक्रोप्लान पर कार्यशाला का आयोजन 29 व 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक पिलाने का कार्य करेगी। प्रभारी चिकित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.