पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
सोनभद्र, जून 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ ने सोमवार को कलक्टे्रट सभागार में जिला टास्क फोर्स नियमित टीकाकरण कार्यक्रम एवं आगामी पल्स पोलियो अभियान (28 जून 2026) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि पूर्व की कमियों को दूर कर अभियान को सफल बनाएं। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा अभियान की तैयारियों, माइक्रोप्लान, प्रशिक्षण, निगरानी एवं नियमित टीकाकरण की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। बैठक में डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधियों द्वारा गत चरण की उपलब्धियों एवं कमियों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दिसम्बर-2025 चरण में चिन्हित कमियों का प्रभावी निराकरण करते हुए पल्स पोलियो अभियान जून-2026 की सभी तैयारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.