हरिद्वार, जून 28 -- रविवार से जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हो गया। उत्तरी हरिद्वार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने शून्य से पांच वर्ष तक आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अभियान सफल बनाने के निर्देश दिए गए। आज से 4 जुलाई तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलानी चाहिए। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 4 जुलाई तक घर-घर पिलाई जाएगी दवा यह भी पढ़ें- किशनगंज: हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की दो ...