पूर्णिया, जुलाई 3 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में चल रहे पल्स पोलियो अभियान का गुरुवार को पांचवां दिन रहा। अभियान की शुरुआत 28 जून को हुई थी, जिसका समापन दो जुलाई को होना है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तनवीर हैदर ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए विभिन्न सब-डिपो और टीमों को सक्रिय किया गया है। उन्होंने बताया कि बेगमपुर, खाताहाट, रतबेली, अहिलगांव और कमलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही है। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे गुमटी, काली मंदिर सीमा क्षेत्र और ईंट भट्ठा जैसे स्थानों पर ट्रांजिट टीम भी तैनात की गई है ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए। डॉ. तनवीर हैदर ने कहा कि पोलियो की खुराक ...