पल्स पोलियो अभियान आज से, 692 बूथों पर बच्चों को पिलाई जाएंगी खुराक
हापुड़, जून 27 -- जनपद हापुड़ में पल्स पोलियो अभियान आज रविवार सुबह से शुरू होगा। यहां हापुड़ जिले में 692 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएंगी। जबकि सोमवार से 530 टीमें घर घर भ्रमण करके बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। पल्स पोलियो का अभियान आज रविवार से शुरू होगा। यहां हापुड़ जिले में पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाने के लिए 692 बूथ बनाये गए हैं। जिसमें पहले दिन शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। सोमवार से घर घर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए अभियान का शुभारंभ होगा। जिसके लिए जिले में 530 टीमें बनाई गई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.योगेश गुप्ता ने बताया कि जिलेभर में 2 लाख 74 हजार 600 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है。 यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.