साहिबगंज, जून 28 -- साहिबगंज। जिले में तीन दिवसीय उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को होगा। अभियान में शून्य से पांच साल तक के 2.64 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। उपरोक्त जानकारी शनिवार को सीएस डॉ रामदेव पासवान ने दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डीसी दीपक कुमार दुबे उधवा प्रखंड के गोलढाब में पूर्वाह्न 10 बजे करेंगे। जबकि बोरियो के तेतरिया पहाड़ में डीडीसी सतीश चंद्र उद्घाटन करेंगे। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूरी, जागरूकता रथ रवानाअभियान की तैयारी डीटीओ डॉ किरण माला बरहेट, पतना व बरहरवा प्रखंड एवं सीएस डॉ रामदेव पासवान व स्टेट टीम में शामिल डॉ मुकेश मिश्रा तालझारी, राजमहल व उधवा में अभियान का उद्घाटन करेंगे। सीएस ने बताया कि इसके लिए जिला भर में 1411 बूथ बनाये...