कटिहार, दिसम्बर 21 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में शनिवार को स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर एएनम व स्वास्थ्य कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने व सरकार की संचालित सभी योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले इस पर प्रमुखता से चर्चा की गई। मौके पर बैठक की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डा आयुष भारद्वाज ने किया। साथ ही संचालित एनसीडी, मेडिसिन, आरसीएच, नियमित टीकाकरण यह सभी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया। बताया हर हाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले इसको ध्यान में रखते हुए कार्य करने की जरूरत है। साथ ही पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की सफलता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.