सीवान, जून 29 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। इस बार कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने वाली एक आशा कार्यकर्ता से करवा गया। डीएम ने पचरुखी प्रखंड के पकड़ी बंगाली आंगनवाड़ी संख्या 202 की आशा कार्यकर्ता संध्या देवी को विशेष रूप से प्रोत्साहित करते हुए इनसे इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्घाटन कराया। डीएम ने कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ व अग्रिम पंक्ति के कर्मी ही हैं, इनकी मेहनत से ऐसे बड़े अभियान सफल होते हैं। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. ओपी लाल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विशाल कुमार, आरआरटी विश...