पल्स पोलिया अभियान की निकली जागरूकता रैली
सोनभद्र, जून 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। सघन पल्स पोलियो महाअभियान के सफल संचालन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से शनिवार को विकास भवन परिसर से पल्स पोलियो जनजागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रविवार से पल्स पोलियो महाभियान का शुभारंभ होगा। इस दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसहभागिता का महाअभियान है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायतें, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यक्त्रिरयाँ अभियान को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, जिससे कोई भी बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.