पल्स टु स्कूल मझगांव में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
चाईबासा, जून 21 -- मझगांव। पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय मझगांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पंचायत मुखिया और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक राजेश महतो के मार्गदर्शन में ताड़ासन, वृक्षासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम और कपालभाति जैसे आसनों का अभ्यास कराया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय रंजन तिर्की और अंचल अधिकारी विजय हेमराज खलखो ने संबोधित करते हुए कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं चारित्रिक विकास का आधार है। नियमित योग से तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और सर्वांगीण विकास संभव होता है।प्राचार्या सबिता बिरुवा, मुखिया मधु धान, बीपीओ किशोर सिंकु सहित कई शिक्षक-कर्मी और छात्र उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.