रांची, जुलाई 3 -- रांची। मनरेगा घोटाले से प्राप्त अवैध कमाई की मनी लाउंड्रिंग मामले में पल्स संजीवनी हेल्थ केयर अस्पताल द्वारा रिजवान नजीर की दाखिल डिस्चार्ज याचिका पर शुक्रवार को पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि ये पूरी नहीं हो सकी। आगे की बहस के लिए याचिकाकर्ता द्वारा समय मांगने पर कोर्ट ने 4 जुलाई की तिथि निर्धारित की। मामले में अभिषेक झा समेत अन्य पर आरोप तय किया जा चुका है। अवैध राशि को इस अस्पताल में निवेश करने का ईडी ने आरोप लगाया है। आरोप तय होते ही साक्ष्य पेश किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...