फिरोजाबाद, फरवरी 27 -- शिकोहाबाद में मैनपुरी चौराहा से पैदल अपने साड़ू के घर जा रहे दंपति से पल्सर सवार तीन बदमाशों ने महिला से गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र लोकर भाग गए। लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। सतीश चंद्र निवासी दयालबाग इलोरा एन्क्लेव आगरा संचालित करते हैं। वह शुक्रवार को पत्नी दिव्या सिंह के साथ बस से मैनपुरी चौराहे पर आए। वह बस से उतरने के बाद अपने साड़ू दिनेश चंद्र निवासी आवास विकास कॉलोनी के घर जा रहे थे। तभी रोड पर खड़े पल्सर सवार तीन बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र, जंजीर तोड़कर हाईवे की ओर भाग गए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में दहशत सनसनी फैल गई। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर ...