पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश, सीसीटीवी फुटेज आई सामने
बागपत, जून 15 -- बड़ौत। नगर के व्यापारी पिता-पुत्र हत्याकांड का आरोपी वरुण लुहारी अपने दो साथियों के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर आवास-विकास कॉलोनी की तरफ से आया था। तीनों बदमाश कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में आते दिखाई दिए। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में दबिश डाल रही है, लेकिन अभी तक बदमाश हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। वहीं व्यापारी पिता-पुत्र की शोकसभा आज होगी। दरअसल, 11 साल पहले भाई कपिल की हत्या का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने साथियों के साथ मिलकर गत 9 जून को व्यापारी सोहनलाल और उसके बेटे विकास की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे वरुण लुहारी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। व्यापारी पक्ष से मृतक के भाई राजेश ने वरुण लुहारी, बाबूराम, करुण, मोंटू और जयंत उर्फ गोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.