पल्सर नहीं मिली तो विवाहिता को पीटा, छह पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज में एक लाख रुपये नकद,पल्सर मोटरसाइकिल,फ्रिज और कूलर की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।परसिया तिवारी गांव निवासी बबली विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 12 मई 2026 को देवरिया जिले के बरहज निवासी निखिल विश्वकर्मा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाने लगी। आरोप है कि तीन अक्टूबर को करीब तीन बजे पति, सास, ससुर, देवर और ननदों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। मायके पहुंचने के बाद परिजनों के साथ ससुराल जाकर समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.