फतेहपुर, अप्रैल 17 -- चौडगरा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कल्यानपुर थाना के अभिनव प्रज्ञा कॉलेज के पास शुक्रवार दोपहर ई-रिक्शा सवार महिला की टैंकर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला उन्नाव के बक्सर स्थित चंद्रिका माता मंदिर से दर्शन करके लौट रही थी। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। बिंदकी के हब्सापुर खजुहा निवासी 45 वर्षीय फूल कली पत्नी स्व रामशरण अपने मायके सजेती थाना क्षेत्र के असघना गांव गई थीं। वहां से वह अपनी भतीजी कृति और पड़ोसियों के साथ ई-रिक्शा से चंद्रिका माता मंदिर गंगा स्नान व दर्शन कर वापस लौट रही थीं। बगल से निकल रहे ट्रेलर में महिला के साड़ी का पल्लू फंस गया। जिससे वह असंतुलित होकर नीचे गिर गईं और टैंकर की चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टैंकर मौके...