फरीदाबाद, मई 4 -- फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। गांव पल्ला सेहतपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। यहां शहरी स्वास्थ्य केंद्र (यूएचसी) के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना पर लगभग 22.33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से ग्रामीण और आसपास के शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। मंत्री ने बताया कि नए अर्बन हेल्थ सेंटर से बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव भी कम होगा, जिससे वहां गंभीर मरीजों को अधिक बेहतर सुविधा मिल सकेगी। स्थानीय स्तर पर ही प्राथमिक और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों को समय पर इलाज मिल पाएगा। उन्होंने आगे कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.