फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- फर्रुखाबाद। शहर के पल्लाबाजार में शुक्रवार दोपहर अचानक बिजली का पोल टूटकर मुख्यमार्ग पर गिर पड़ा, जिससे राहगीर व दुकानदार बाल-बाल बच गए। जानकारी पर बिजली विभाग ने आपूर्ति तो बंद कर दी, लेकिन पोल बदलवाना मुनासिब नहीं समझा। छह घंटे से पल्ला बाजार की आपूर्ति बंद है। इससे दुकानदारों व मोहल्लेवासियों में रोष है। वहीं बीच सड़क पर पोल गिरा होने से जाम की स्थिति भी बन रही है। जिम्मेदारों का कहना है कि जल्द ही पोल बदलवाकर आपूर्ति चालू कराई जाएगी। शहर के पल्ला बाजार में सुरसा देवी मंदिर के पास लगा बिजली का पोल कई दिनों से क्षतिग्रस्त था। दुकानदारों ने बताया कि कई बार पोल बदलवाए जाने की मांग बिजली विभाग के अफसरों से की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पल्ला बाजार में जसमई उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। दोपहर करीब 12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.