फरीदाबाद, अगस्त 1 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। पुराने पल्ला पुल के पास बाईपास रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने शुक्रवार को मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत की जानकारी पुलिस के अनुसार, पल्ला थाना क्षेत्र की पोप कॉलोनी, निहाल सिंह फार्म निवासी राकेश ने शिकायत में बताया कि उनका बड़ा बेटा अजीत कुमार कपड़ों के शोरूम में काम करता था। 30 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि पुराने पल्ला पुल से आगे बाईपास रोड पर सड़क हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल की स्थिति मौके पर अजीत सड़क किनारे फुटपाथ के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके सिर से काफी खून बह रहा था, जब...