फरीदाबाद, मई 11 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कंट्रोल रूम में पल्ला और खेड़ी कलां क्षेत्र की कॉलोनियों से बिजली खराबी की सबसे ज्यादा शिकायतें पहुंच रही हैं। फ्यूज उड़ने, ट्रांसफार्मर खराब होने, लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटने जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। हालांकि, मौसम में परिवर्तन होने से बिजली खराबी की शिकायतोंमें गिरावट आई है। बिजली निगम के अनुसार, पल्ला उपमंडल के अंतर्गत वेदराम कॉलोनी, ओम एंक्लेव, रोशन नगर, सरपंच कॉलोनी, विनय नगर, निखिल विहार और हरकेश नगर से सबसे अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। वहीं खेड़ी कलां उपमंडल के इंद्रा कॉम्पलेक्स, भारत कॉलोनी, गड्ढा कॉलोनी, हरि विहार, हनुमान नगर और मवई के आस-पास की कॉलोनियों से बिजली खराबी की शिकायतें मिल रही हैं। इसके अलावा पाली उपमंडल के सरूरपुर, दुर्गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.