बागेश्वर, अगस्त 24 -- गरुड़। सनराइज पब्लिक स्कूल घंघाली के प्रतिभावान खिलाड़ी पल्लवी फर्स्वाण एवं निहाल ने ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन एक वर्ष की मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति के लिए किया गया है। विद्यालय के प्रबंधक गोपाल सिंह किरमोलिया, प्रधानाध्यापिका हेमलता आर्या एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों खिलाड़ियों के उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...